रेणवास फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग आज

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के रेणवास गांव में आज शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा, रात्रि में विशाल भजन संध्या में राजस्थान के जाने-माने भजन गायक कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी । आयोजक समिति एवं समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेणवास गांव में श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के नाम श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन‌ आज शुक्रवार को होगा । इससे पूर्व आज शुक्रवार को लक्ष्मीनाथ भगवान मदिर पर अभिषेक किया, प्रातः 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मीनाथ भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना कर हवन किया । इसके बाद भगवान लक्ष्मी नाथ को स्वर्णजड़ित आभूषण व पोशाक पहनाई । वही सायं 4 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से लक्ष्मीनाथ भगवान की शोभायात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़े के साथ शुरू होगी, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए रात्रि 8 बजे राम चौक पहुंचेगी ।


विशाल भजन संध्या भजन गायक देंगे प्रस्तुतियां
फूलडोल महोत्सव में आज शुक्रवार रात्रि 9:15 बजे विशाल भजन संध्या की शुरुआत होगी, भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव मुंगाना, अनिल नागौरी बीकानेर, ममता वाजपेयी जयपुर, पूरण गुर्जर राजसमंद, लज्जु चौहान पाली, श्रवण सेंदरी टोंक और तेजपाल नरवर अजमेर भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । इसके साथ ही नृत्यांगना गरिमा चौपड़ा, सोनू सैनी, पूजा कोटा, अनोखी राजस्थानी, पलक जयपुर, अंकित और पायल राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियां देगी । मंच का संचालक रमेशचंद्र सुठेपा करेंगे ।।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की

रेणवास गांव में श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव पर शुक्रवार को मंदिर पर भगवान का अभिषेक किया गया, इस दौरान रजत बैवाण के लिए एक भगवान लक्ष्मी नाथ जी की प्रतिमा का आज शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, यह प्रतिमा बैवाण में स्थापित होगी, जो नगर भ्रमण करेगी ।।